ललितपुर, अगस्त 2 -- ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति को निर्मित पाइप पेयजल योजनाओं की बागडोर ग्रामीणों के हाथ सौंपने के लिए जल अपर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सैदपुर-कुम्हैड़ी ग्राम समूह पेयजल परियोजना से जुड़े 12 ग्रामों में भी ग्रामीणों को पानी और परियोजना की महत्ता बताई गई। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में पन्द्रह पाइप पेयजल योजनाओं के तहत पांच सौ से अधिक ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों व्यक्तियों को जलापूर्ति की जा रही है। कई हजार करोड़ रुपये से तैयार इन परियोजनाओं और इसके शुद्ध पेयजल के सदुपयोग के लिए ग्रामीणों को जल अपर्ण कार्यक्रम से प्रेरित किया जा रहा है।

जल अर्पण कार्यक्रम की महत्वता ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित व सतत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सामुदायिक स्वामित्व प्रदान करने के लिए स...