पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर। नगर निगम ने ईद और सरहुल पर्व को लेकर शहर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का प्रयास किया। कार्यालय आदेश के आलोक में चिह्नित स्थानों पर शाहरवासियों के लिए पानी एवं शौचालय की सुविधा मुहैया कराया गया। स्वच्छता प्रभारी सह नगर प्रबंधक मोहम्मद शाहिद हसन ने बताया कि ईद के मद्देनजर छह मुहान चौक, छोटी मस्जिद के पास, राही साहब मोड़, कसाई मोहल्ला, पानी टैंकर की व्यवस्था कर दी गई थी। छहमुहान चौक एवं छोटी मस्जिद के पास चलंत शौचालय स्थापित किया गया था। जिला स्कूल मैदान एवं बिरसानगर में पानी टैंकर की व्यवस्था की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.