मेरठ, मई 21 -- खरखौदा निवासी लापता किशोरी को स्वाट टीम ने 25 दिन बाद बुधवार को पानीपत से बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गुरुवार कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कस्बा चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी 25 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने 26 अप्रैल को थाने पर बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी । किशोरी की मां ने पड़ोसी के रिश्तेदार विजय निवासी गंगानगर मेरठ पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- यूपी से नाबालिग लड़की को अगवा कर उत्तराखंड लेजाकर गैंगरेप, लावारिस छोड़कर फरार स्वाट टीम ने किशोरी को हरियाणा के पानीपत के मोहल्ला हरिनगर निवासी विशेष समुदाय के परिवार के घर से बरामद कर ...