हल्द्वानी, मार्च 28 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल मैदान में चल रहे नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पानीपत वॉरियर्स ने एमजीएमडी हरियाणा को 8-0, बिंदुखत्ता फुटबॉल क्लब को 6-0 से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की। हरीश पवार स्पोर्ट्स एकेडमी ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0, एमजीएमडी हरियाणा ने ब्राइट एफसी को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने वापसी करते हुए हरीश पवार स्पोर्ट्स एकेडमी और एमजीएमडी हरियाणा को समान 3-0 से हराकर दो जीत अपने नाम की। यहां उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष लाखन मेहता, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी हेमलता शुक्ला, अजय कुमार अग्रवाल, हरेंद्र सिंह बोरा, कमलेश चंदौला, गोविंद सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश कुनियाल, भुव...