बदायूं, मई 24 -- क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया निवासी एक युवक की हरियाणा के पानीपत में डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव नूरनगर कौड़िया निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नन्हे पानीपत में रहकर जेसीबी चलाता था। पानीपत में मिट्टी भराव का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक वह डंपर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथ काम करने वाले मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। यह भी पढ़ें- हरियाणा में बॉयलर फटा, आग से बैसा गांव के मजदूर की मौत मौत की खबर मिलते ही पत्नी पूजा बदहवास हो गई, जबकि मा...