कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- चरवा थाना क्षेत्र के नीबी शाना गांव निवासी युवक ने शुक्रवार शाम हरियाणा के पानीपत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वहां रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए पानीपत निकल गए हैं। नीबी शाना गांव निवासी पुष्पराज (18) पुत्र मोतीलाल कुछ समय से पानीपत में किराए के कमरे में रहकर वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार शाम उसने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए और तत्काल पानीपत के लिए रवाना हो गए। फिलहाल आत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.