मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- छपार पीनना से सिसौना के बीच तक बने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पुल पर हुए हादसों से सबक लेते हुए एनएचएआई व यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की है। वाहन चालकों को दूर से कट दिखाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।फ्लाइओवर पर जैसे ही तेज रफ्तार वाहन चालक इस भ्रामक निशान को देखकर आगे बढ़ते हैं, वे फ्लाईओवर के बेहद खतरनाक और तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठते हैं। नतीजा यह होता है कि तेज रफ्तार गाड़ियां रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 20 फीट नीचे खेतों में जा गिरती हैं। हाल ही में हरियाणा के सोनीपत निवासी युवकों की स्कॉर्पियो कार इसी भ्रामक बोर्ड के कारण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल 'नीर' नाम के युवक ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खूनी कट पर अब तक गुजरात और हरियाणा के एक दर्जन से अधिक बेकसूर लोग अपनी जान गंवा चुके ...