छपरा, अक्टूबर 2 -- सेना के हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री पानापुर, एक संवाददाता। सरौजा भगवानपुर में सारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ का पानी शुक्रवार को धेनुकी, टोटहा जगतपुर, महम्मदपुर पंचायत के कई गांवों में फैल गया जिससे बाढ़ की स्थिति धीरे धीरे विकराल होती जा रही है। प्रखंड मुख्यालय से सतजोड़ा बाजार को जानेवाली मुख्य सड़क पर पानी चढ़ गया हैं जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया । सड़क संपर्क पूरी तरह टूट जाने और दुर्गम क्षेत्रों में पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। प्रभावित आबादी तक तुरंत मदद पहुंचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। यह भी पढ़ें- हेलीकॉफ्टर से सीधे छाती पर आ गिरा राहत पैकेट, बिहार में 58 साल के बाढ़ पीड़ित की गई जानबाढ़ में फंसे लोग बाढ़ में फंसे लोगों के बीच आसमान से सू...