मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- पानापुर। ओपी क्षेत्र का बाड़ाहसन निवासी 40 वर्षीय चंद्रमोहन कुमार रविवार दोपहर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला है। चंद्रमोहन की पत्नी चमचम देवी ने ओपी पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...