मुजफ्फरपुर, जून 15 -- पानापुर। ओपी क्षेत्र के किशुनगर के समीप एक ढाबा पर रविवार देर रात हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुंदन कुमार के दोनों हाथ में गंभीर जख्म है। उसे पटना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंदन ने हत्या की नीयत से ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से दोनों हाथ व शरीर पर वार करने का आरोप लगाया है। ओपी अध्यक्ष जग्गू बिंद ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...