छपरा, फरवरी 17 -- सारण पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पानापुर थाना क्षेत्र में अफवाह के आधार पर हुई मारपीट की गंभीर घटना का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पानापुर थाना अंतर्गत ग्राम मुड़वा में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को कुछ असामाजिक तत्वों ने "बच्चा चोर" होने की अफवाह फैलाकर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया है। घटना को लेकर कांड संख्या 51/26, दिनांक 16.02.26 दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में विकास कुमार एवं सोनू कुमार शामिल हैं। इधर, सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.