मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- पानापुर। पिपराहा स्टेशन के पास से गुरुवार की देर रात ओपी पुलिस ने पिकअप पर लोड 226 लीटर शराब जब्त की है। चालक व तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ओपी अध्यक्ष ज्योति पासवान ने बताया कि वाहन मालिक, चालक व तस्करों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। सभी खरिका व पिपराहा के निवासी हैं। छापेमारी में दारोगा राजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...