मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- पानापुर। खरिका स्थित ओवरब्रिज के पास मद्य निषेध विभाग व पानापुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ट्रक पर लोड 6933 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब के मोहाली के लालरू थाना निवासी बिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल व चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...