चंदौली, मई 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज के समीप बरसात के दिनों में सड़क के किनारे जलभराव की समस्या से राहगीर सहित दुकानदार परेशान थे। ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान की ओर से पाथवे निर्माण कराने से काफी सहूलियत होगी। जाम की समस्या से भी लोगों को काफी राहत मिलेगी।सकलडीहा डॉ. आम्बेडकर तिराहा से सीसी रोड का निर्माण बीते माह हुआ था। साइड से पाथवे का निर्माण नही होने से जलभराव के साथ आवागमन में समस्या होती थी। कस्बा के संजय सेठ, मुन्ना गुप्ता, मुकीद, रौशन अली बारिश, अनूप गुप्त, प्रकाश गुप्त आदि ग्रामीणों की ओर से सीसी मार्ग के समीप पाथवे बनाए जाने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज के वार्ड 8 में 11 लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क जिससे बरसात के दिनों में जलभराव और जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके...