देवघर, मई 4 -- सिद्धपीठ कालीधाम पाथरोल काली माता मंदिर में प्रतिदिन पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में सोमवार को काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काली माता मंदिर के पुजारी देबू आचार्य ने बताया की विवाह संस्कार के बाद नवदम्पत्ति मंदिर में आशीर्वाद लेने अवश्य पहुंचते हैं। काली माता मंदिर में मांगी गई हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। वहीं सोमवार को देवघर नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद पद पर सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली वार्ड पार्षद शैलजा देवी ने भी काली माता मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और माता काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें के इस काली माता मंदिर की प्रसिद्धि यही है की माता काली यहां स्वयं विराजमान होकर अपने प्रभाव को दिखला देती हैं। वर्तमान...