देवघर, जनवरी 1 -- पाथरोल, प्रतिनिधि सिद्धपीठ पाथरोल काली माता मंदिर के पूर्व दरवाजे से जाने वाली सड़क काफी जर्जर और कीचड़मय हो जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क को अच्छे तरीके से निर्माण कराने के संबंध में पाथरोल मुखिया बद्री नारायण साह ने दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरित आवेदन मधुपुर विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को सौंपा है। यह सड़क पाथरोल बस स्टैंड से होते हुए बाउरी टोला, बंगाली टोला, गोराडीह से पाथरोल हाई स्कूल को जाती है। इस संबंध में मुखिया ने बताया की नल जल मिशन में जो पाइप सड़क में बिछाया गया, उससे सड़क काफी जर्जर हो गया है। इसके साथ ही घरों का पानी सड़क पर निकलने और पानी निकासी का नाला बंद हो जाने से सड़क पर ही गंदे पानी का बहाव हो रहा है, जिससे सड़क कीचड़ युक्त हो गया है। वहीं आवेदन पाकर सूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.