देवघर, जून 5 -- दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले की साइबर सेल पुलिस ने पाथरोल थाना अंतर्गत छोटा संघरा गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस पाथरोल पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ छोटा संघरा गांव पहुंची और आरोपित रणवीर दास नामक युवक को गिरफ्तार कर किया। थाना में कानूनी प्रक्रिया के बाद मधुपुर व्यवहार न्यायलय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपित को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर फोन कर झांसे में लिया व उसके खाते से पैसे उड़ा लिए। पीड़ित द्वारा वहां के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया। मोबाइल और सिम की जांच में पाथरोल थाना क्षेत्र के छोटा संघरा गांव के एक आरोपी की संलिप्तता उजागार हुई...