पाथरोल : फांसी के फंदे से लटकी महिला विवाहिता, हत्या का आरोप
देवघर, अगस्त 14 -- पाथरोल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे में महिला का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पाथरोल थाना प्रभारी को होने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जांच-पड़ताल कर फंदे से शव उतार कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका 40 वर्षीया चंचला देवी, पति- अमरेश दास है।
मृतका के पिता का आरोप घटना के बाद बोचबांध गांव निवासी मृतका के पिता बमभोला दास ने पाथरोल थाना प्रभारी को आवेदन देकर बेटी की हत्या की आशंका जतायी है। उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष पर पूर्व से प्रताड़ित करने, जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.