घाटशिला, अगस्त 31 -- बहरागोड़ा। प्रखंड क्षेत्र के पाथरा गांव के पास सोमवार सुबह पैराशूट के सहारे आसमान से अचानक एक संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। वस्तु को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और उपकरण को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच और उपकरण पर अंकित संपर्क नंबर पर बातचीत के बाद पता चला कि यह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक अनुसंधान यंत्र है। विश्वविद्यालय की ओर से इसे शोध कार्य के उद्देश्य से हवा में छोड़ा गया था।विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पुलिस से उपकरण को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर वैज्ञानिकों की विशेष टीम बरसोल थाना पहुंचेगी और उपकरण को वा...