जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पटमदा के पाथरडीह प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षक रवि नरेश प्रसाद ने बताया कि इसका उद्देश्य शीतकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखना और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान स्व-अध्ययन, मौखिक ज्ञान, आसपास की वस्तुओं, पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों की जानकारी, नाम लिखो और खोजो जैसे खेल आयोजित किए गए। साथ ही एफएलएन और पेरेंट्स कैलेंडर पर चर्चा की गई। अभिभावकों से अपील की गई कि वे कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन बच्चों के साथ समय निकालें। दिघी पंचायत के उपमुखिया राज शेखर महतो ने कहा कि कार्यक्रम में 80 प्रतिशत अभिभावकों और बच्चों की उपस्थिति सराहनीय है, जिसे शत प्रतिशत करने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष टीनोपाल महतो,...