धनबाद, मई 13 -- सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर पाथरडीह लोको बाजार रेलवे आइडब्ल्यू कार्यालय के समक्ष मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में कांड्रा निवासी 57 वर्षीय रंजीत कुमार दे की मौत हो गई। रंजीत पाथरडीह लोको बाजार में पूजा भंडार दुकान चलाते थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साढ़े चार घंटे तक झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- गुगुलडीह बाजार में बालू लदे वाहनों के कारण नित्य लग रहा है जाम, ग्रामीण परेशान से परेशानकैसे हुई घटना बताया जाता है कि रंजीत अपनी बाइक पर बोरे में नारियल लादकर पाथरडीह लोको बाजार की ओर जा रहे थे। रेलवे आईडब्ल्यू कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर एक चार पहिया वाहन खड़ा था। रंजीत की बाइक सड़क पर खड़े उस वाहन से सट गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बीच सड़क पर गिर पड़...