धनबाद, मई 5 -- धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने सोमवार को पाथरडीह रेलवे यार्ड स्थित फ्रेट डिपो और रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैरेज एंड वैगन विभाग के कार्यस्थल, भंडार गृह और कार्यालयों का जायजा लिया और अधिकारियों को बुनियादी ढांचे में सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान की गई चर्चाएं निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम ने कहा कि पाथरडीह डिपो में कोयला ढोने वाले वैगनों की मरम्मती और रखरखाव का महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ योजना बनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य के निवेश प्लान पर काम किया जा रहा है जिससे रेलवे को अधिकतम लाभ हो सके।

रखितपुर रेल लाइन का डबलिंग कार्य डीआरएम ने बत...