धनबाद, जनवरी 26 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह सवारडीह बस्ती स्थित वार्ड 50 की नेत्री ममता सिंह के आवासीय कार्यालय से रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवा अपनी मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाए चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि देश भक्ति नारे लगाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा सवारडीह से निकल पाथरडीह स्टेंड, लोकोबाजार, मोहनबाजार, नुनुडीह, डिनोबली मोड़, मोहलबनी, गौरखुटी होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: वापस सवारडीह पहुंची। मौके पर उमेश सिंह, कुसुम देवी, गुड़िया सिंह, रीना सेन, निशा देवी, माया चटर्जी, रूपा सिंह, रमेश ठाकुर, जीतू मिश्रा, रवि शंकर श्रीवास्तव, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, रणजीत मिश्रा, बबलू सिंह, कैश खान, अफजल, कर्मवीर कुमार सिंह, विशु दे, कुमार विशाल सिंह, पांचू प्रसा...