घाटशिला, फरवरी 16 -- बहरागोड़ा।खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पहले ही दिन क्षेत्र के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।वहीं सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में पारुलिया पंचायत की मुखिया सुपर्णा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद पर किक मारकर औपचारिक रूप से खेल का उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा की खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्र...