गोड्डा, फरवरी 27 -- पथरगामा, संवाद सूत्र । थाना परिसर में होली को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गईl बैठक में बीडीओ सह प्रभारी सीओ पथरगामा नितेश कुमार गौतम पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी थाना प्रभारी पथरगामा शिवदयाल सिंह, ए एस आई भारत यादव मुख्य रूप से मौजूद थेl बैठक में बताया गया कि होली के अवसर पर डीजे में पाबंदी रहेगी , रंग नहीं लेने वाले को जबरन रंग नहीं देना हैl नशे के हालात में होली ना खेलेंl अगर कोई हुड़दंग करते पाया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगीl लोग शान्तिपूर्ण तरीके से होली मनाएl होली शांति और सौहार्द का त्योहार हैl कहा कि विधि व्यवस्था में अगर कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो तो अभिलंब सूचना थाना को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...