इटावा औरैया, मार्च 23 -- सोमवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ इसमें अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का निर्देश दिए। जसवंतनगर की संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की पात्र होने के बाद भी आवास योजना में उनका नाम नहीं है। उन्हे आवास दिलवाया जाए। जसवंतनगर तहसील सभागार में पहुंची पाठकपुर की पूजा कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे आवास योजना की पात्र हैं, इस योजना में पात्रता की सभी शर्ते वे पूरी करतीं हैंं। इसके बाद भी इस योजना में उनका नाम दर्ज नहीं किया और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि उनके पास कोई मकान भी नहीं है। उन्होंने आवास योजना में आवास दिलाए जाने की मांग की। इसी तरह भगवानपुर के लक्ष्मण सिंह जमीनी विवाद में कार्यवाही करने की मांग की तो दिलीप कुमार ने अवैध कब्जे की शि...