मेरठ, अप्रैल 13 -- विकास भवन सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समिति के सभापति मो.जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मेरठ सहित बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों के लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।सभापति ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में आश्वासन दिए गए थे, उन पर प्रभावी कार्रवाई कर तत्काल निस्तारण किया जाए। जिन प्रकरणों पर कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तत्काल समिति को भेजी जाए। यह भी पढ़ें- जनसंवाद में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्...