चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गढ़वारा गांव में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने ग्राम चौपाल के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में कराए गए कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आई समस्याओं का निस्तारण भी किया। चौपाल में मौजूद बीडीओ संजय पांडेय व ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। चकबंदी अधिकारी राजापुर ने अवगत कराया कि यह ग्राम चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत है। जिसके धारा-6 का प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भेजा गया है। एडीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेशन, दिव्यांगजन पेंशन आदि के लिए अगर कोई भी व्यक्ति पात्र हो और उसे योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो उन्हें लाभ दिलाएं। इसके लिए आवेदन कराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.