जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और बैंकों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ें। इनमें अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए बैंकिंग के माध्यम से घर-घर पहुंच सुनिश्चित की जाए। वे बैंकों की जिला परामर्शदातृ समिति (डीसीसी) एवं जिलास्तरीय समीक्षा (डीएलआरसी) समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति एवं बैंकों की भूमिका की समीक्षा की गई। विशेष रूप से वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत संतुष्टिकरण तक पहुंचाने हेतु ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने के उद्देश्...