सासाराम, सितम्बर 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने और लाभुकों को अनावश्यक देरी से बचाने को कहा। साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...