अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, संवाददाता। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की ओर से जिले में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। मौके पर बैंकों में लंबित आवेदनों की जानकारी ली गयी। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम (पीएमईजीपी) एक एवं दो, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक अररिया सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक एवं यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर खेद व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.