बक्सर, दिसम्बर 12 -- पेज पांच के लिए ----- बोले एसडीओ राशन के मुद्दे को लेकर एसडीओ ने की आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक पदाधिकारियों को एक माह में ई केवाईसी 90 प्रतिशत करने का दिया है लक्ष्य फोटो संख्या- 16, कैप्सन- शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति विभाग की बैठक में निर्देश देते एसडीओ राकेश कुमार। डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार की अपराह्न एसडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीओ ने आपूर्ति पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर आपूर्ति से संबंधित कार्यों के निष्पादन का टास्क दिया। सभी को इस बात की चेतावनी दी कि कार्यो में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जा सके। साथ जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच करने का आदेश दिया...