पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना जिम्मेदारी
सोनभद्र, जुलाई 30 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ब्लाक सभागार कक्ष में गुरुवार को लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए 77 लाभार्थियों में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार और खंड विकास अधिकारी डॉ जितेंद्र नाथ दुबे ने स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसका एक छोटा सा उदारहण मुख्यमंत्री आवास योजना है जिससे आप सभी लाभांवित हो रहे है। प्रत्येक लाभार्थी का पक्का मकान बनवाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है, जिसके क्रम में ग्रामीणों के सर्वे उपरांत नए लाभर्थियों के सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.