गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। शासन की ओर से निर्धारित महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को पात्र लाभार्थियों को सत्यापन कर फैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त विभागों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण समेत अन्य सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। मुख्...