भदोही, मई 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की संयुक्त बैठक की। इसमें पात्र पीड़ितों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि योजनाओं के संचालन में किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दुष्कर्म, एसिड अटैक, पॉक्सो एक्ट और दहेज हत्या जैसी गंभीर घटनाओं से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की प्रगति की समीक्षा की गई. यह भी पढ़ें- पीड़िताओं को योजनाओं से कराएं लाभांवितआर्थिक सहायता का महत्व डीएम ने कहा कि शासन की यह योजना पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ...