बदायूं, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत प्रत्येक पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवार की महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। अब तक जिले की 50 हजार महिलायें समूहों से जुड़ चुकी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को समूहों से जोड़कर उनके लिये आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समूहों की महिलाओं को नौकरी में पहले वरियता भी दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवार की महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया है। इस दिशा में जिले में डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश के नेतृत्व में तेजी से कार्य जारी है। अब तक डीसी एनआरएलएम के निर्देशन में अंबियापुर, आसफपुर, बिसौली, दहगवां...