मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली-2014 तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समितियों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। किसी भी पात्र आवेदक को योजना से वंचित न रखा जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बैठक में विंध्याचल स्थित पटेगरा नाला वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। यह भी पढ़ें- लंबित कार्य को जल्द पूरा करें : डीसी समाज कल्याण अधिकारी राम मिलन यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.