गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद। विकास भवन में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर सीडीओ ने बैठक की। इस दौरान योजना का प्रचार करने व पात्रों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर समीक्षा बैठक की।अधिकारी ने योजना में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ देने के लिए योजना के सह नोडल अधिकारी अंशुल चौहान को निर्देश दिए। वहीं योजना के प्रचार -प्रसार करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को जानकारी देने व आवेदन करने को लेकर भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...