हाजीपुर, अप्रैल 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, संकलन एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर और सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पातेपुर प्रखंड स्थित एक प्राचीन मठ से कुल 394 दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण पांडुलिपियों का संग्रह प्राप्त हुआ है, जिसे जिले की सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राप्त पांडुलिपियां ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यधिक मूल्यवान हैं। इन दस्तावेजों में धर्मशास्त्र, दर्शन, साहित्य, परंपरागत ज्ञान, सामाजिक संरचना एवं प्राचीन जीवनशैली से संबंधित विविध विषयों का उल्लेख मिलता है। ये पांडुलिपियां न केवल वैशाली जिले की समृद्ध ज्ञान परंपरा को प्रतिबिंबित करती हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.