पातेपुर के टेकनारी में एक घर से लाखों की चोरी
हाजीपुर, जून 11 -- महुआ। पातेपुर थाना के टेकनारी में एक घर से लाखों की चोरी कर ली। चोर घर में घुसकर पेटी, बक्सा, दीवान पलंग और अलमारी तोड़कर गहने, रुपए चोरी कर ले गए। यह घटना मंगलवार की रात घटी। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक घर से चोरों ने 7 लाख के सोने के गहने, 80 हजार के चांदी के गहने और 25 हजार नगदी चोरी कर ली। घटना की लिखित जानकारी भुक्तभोगी परिवार द्वारा थाने को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवनीत यह भी पढ़ें- पातेपुर के टेकनारी में एक घर से लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- चोरों ने घर में पेटी-बक्सा और अलमीरा को तोड़कर कर ली लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.