बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश से लेकर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी क्रम में श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों ने पाती अभियान चलाकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। महासंघ के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड और ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने नियुक्ति के समय एनसीटीई द्वारा निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी की थीं और उसी आधार पर उन्हें ...