चम्पावत, सितम्बर 8 -- चम्पावत। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पाटी के पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हुआ। यहां विजिटर सेंटर, ट्रेक रूट और पॉथ वे इत्यादि बनाया गया है। विजिटर सेंटर में कैफे, रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 170 मीटर लंबा ट्रेक रूट और पॉथ-वे बनाया गया है। श्रद्धालुओं को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए टिन शेड बनाया है। निर्माण कार्य होने से पाताल रुद्रेश्वर धाम में सुविधाओं के विकास के साथ ही धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: पाताल रुद्रेश्वर धाम 2.29 करोड़ से संवरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...