लखीसराय, मई 25 -- चानन, निज संवाददाता। गर्मी की तपिश के साथ ही पानी पाताल में पहुंच गया है। कनेक्शन होने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिन इलाकों में कभी कंएं और हैंडपंप से पलभर में पानी मिल जाता था, वहां अब कड़ी मशक्कत के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। जाहिर है यह घटते जलस्तर का परिणाम है। पहाड़ी इलाके की स्थिति तो और भी खराब है। यहां गर्मी के शुरूआती दिनों से ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। पहाड़ी इलाके में बसे लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं। मई की गर्मी ने पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हर घर नल जल योजना का हाल भी बेहाल है। ग्रामीण इलाके में घरों तक पीएचईडी के माध्यम से पाइप बिछाया गया, लेकिन काम में काफी लापरवाही बरती गई, जिस वजह से कहीं कायदे से पानी नहीं ...