उरई, मार्च 24 -- कालपी। इलाकाई विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयासों से 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संदी में स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास हेतु उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा गठित स्टीमेट की धनराशि 1 करोड़ रुपये की वित्तीय वर्ष 2025 -2026 में शासन के द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कार्यदाई संस्था के द्वारा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव सर्वेश कुमार सिंह ने द्वारा उत्तर प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि तहसील कालपी के कदौरा ब्लॉक के ग्राम संदी में प्राचीन पातालेश्वर मंदिर के पर्यटन के विकास के लिए एक करोड़ 27 हजार रुपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश आवास वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.