पातली खुर्द में जानलेवा हमले का दसवां आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 24 -- पलवल, अजित कुमार। सीआईए की टीम ने गांव पातली खुर्द में वर्ष 2025 में हुए जानलेवा हमले के मामले में दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए की टीम ने आरोपी भारतपाल को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने मामले में शामिल दसवें आरोपी भारतपाल निवासी भाटिया कॉलोनी,को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 28 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता लखनपाल ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार गांववासी शामलात देह की जमीन को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप था कि आर. सी. अग्रवाल ने गलत तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इसी दौरान अशोक नामक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतने पहुंचा। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर वह अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.