फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- पलवल, संवाददाता। पातली खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी राहुल निवासी पातली खुर्द को कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। इस मामले में 28 मार्च को शिकायतकर्ता जितेंद्र की शिकायत पर महिलाओं सहित 27 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी हथियारों से लैस होकर घर पहुंचे और फायरिंग की।इस घटना में प्रदीप और सीतू नामक दो लोग घायल हुए थे। मामले की जांच के दौरान चौकी भवनकुंड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान उस...