गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना में विरासत गलियारा निर्माण से प्रभावित-विस्तापित व्यापारियों के लिए प्रस्तावित कामर्शियल काम्प्लेक्स एवं बेसमेंट पार्किंग को शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पंडित नेहरु पार्क लालडिग्गी रोड पर मौजा खुर्रमपुर नॉर्मल परिसर में रिक्त भूमि (21 गाटा क्षेत्रफल 1.278 हेक्टेयर) में 36.47 करोड़ रुपये से कामर्शियल काम्प्लेक्स एवं बेसमेंट पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पंडित नेहरु पार्क लालडिग्गी रोड पर प्रस्तावित इस कामर्शियल काम्प्लेक्स एवं बेसमेंट पार्किंग के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज यूनिट-42 ने प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किया है। जल्द ही इस परियोजना को अब व्यय ...