अल्मोड़ा, मार्च 2 -- अल्मोड़ा। दमकल कर्मियों ने पाण्डेखोला के पास गिरे पेड़ का निस्तारण किया। जानकारी के मुताबिक पाण्डेखोला के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया है। इस पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के निस्तारण के प्रयास शुरू कर दिए। टीम ने वुडकटर की मदद से पेड़ के टुकड़े कर खतरे को दूर किया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। यहां मुकेश चतुर्वेदी, विपिन बडोला, दीपक मार्छाल, आकांक्षा डसीला, प्रियांशु कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...