ललितपुर, मार्च 31 -- ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कालेज की भूमि पाण्डुकशिला पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ लिया। मंगलवार प्रात:काल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कालेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। जहां श्रेष्ठी नरेन्द्र जैन राजश्री के मार्गदर्शन में अभिषेक शान्तिधारा आदि की मांगलिक कियाएं हुई। जिसमें संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सोरभ जैन, सनत कुमार, राजीव कुमार, अलोक जैन लागौन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन देवाश, जैन मडावरा, जैन पंचायत के आडीटर पंडित पवन जैन, अमित जैन, अंतिम जैन, सनत कुमार, ललित कुमार खनियाधाना, प्रकाश चंद जैन सतरवांस परिवार न...