फिरोजाबाद, मई 20 -- जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पाढ़म क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। भारी मात्रा में ताड़ी नष्ट कराई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी आयुक्त के आदेशों पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन, उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में अभियान चलाया। संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी जसराना, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक जसराना तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे शामिल रहे। टीम ने पाढ़म स्थित ताड़ी के ठिकानों पर छापेमारी की। दबिश के दौरान करीब 75 लीटर ताड़ी मौके पर बरामद कर नष्ट कराई। नवीन कुमार निवासी नगला हंसी को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...